आज नोएडा सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित एक अत्यंत प्रेरणादायक नाट्यमंचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस कार्यक्रम में नन्ही कलाकारों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को भावनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया, जो अत्यंत सराहनीय रहा।
आज के डिजिटल युग में तकनीक के साथ संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। यह नाट्यमंचन समाज को सकारात्मक संदेश देने वाला और जनजागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा। इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों, शिक्षकों एवं छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







