आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई के माध्यम से प्रिय क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत हुआ तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और शासन-प्रशासन के समन्वय से समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल की गई। यह प्रक्रिया जनसेवा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।







