आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, ऊर्जावान एवं संगठन के प्रति समर्पित नेता, लगातार पाँच बार विधायक, बिहार सरकार के मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नवीन जी से आत्मीय भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से निरंतर जनविश्वास अर्जित कर आपने यह सिद्ध किया है कि सेवा, समर्पण और संगठनात्मक प्रतिबद्धता ही राजनीति की वास्तविक शक्ति है। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में तथा संगठनात्मक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आपका योगदान भाजपा की विचारधारा को निरंतर सशक्त करता रहा है।
पूर्ण विश्वास है कि आपका अनुभव, युवा ऊर्जा एवं संगठनात्मक कौशल भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।







