आज नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद आदरणीय सी. सदानंदन मास्टर जी से भावनात्मक एवं आत्मीय भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। उनका जीवन अदम्य साहस, अटूट मनोबल और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरणादायक उदाहरण है।
राजनीतिक हिंसा की क्रूर घटना में उनके दोनों पैर गंवाने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। वर्षों के उपचार और संघर्ष के बाद भी उनका संकल्प अडिग रहा। विपरीत परिस्थितियों का डटकर सामना करते हुए उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाई और समाज सेवा को अपना ध्येय बनाया।
उनसे मिलकर संघर्ष, संकल्प और सेवा के सच्चे अर्थों को निकट से समझने का अवसर मिला। उनका जीवन प्रत्येक व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।







