आज नोएडा सेक्टर-12 स्थित सूर्या संस्थान परिसर में पी.एच.डी. फैमिली वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित स्वास्थ्य संरक्षण केन्द्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर केन्द्र में उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की।
यह केन्द्र क्षेत्रवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।