टण्डवा मंडल में संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ताओं संग संवाद

अपने बिहार प्रवास के दौरान आज औरंगाबाद ज़िले की कुटुंबा विधानसभा अंतर्गत टण्डवा मंडल में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित हुआ। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की एवं संगठन को मज़बूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए।

कुटुंबा विधानसभा में संगठनात्मक बैठक एवं कार्यकर्ताओं संग संवाद

आज बिहार प्रवास के दौरान माली भरियावा मंडल, विधानसभा कुटुंबा (ज़िला औरंगाबाद) में आयोजित संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक संवाद किया। पार्टी को मज़बूत बनाने एवं जन-जन तक विचारधारा पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण और प्रयास की सराहना की।

बिहार प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं संग आत्मीय संवाद

बिहार प्रवास के दौरान बंधन रिसॉर्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। कार्यकर्ताओं के समर्पण, उत्साह और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा से प्रेरणा मिली।

नोएडा सेक्टर-21A में ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ मैराथन का शुभारंभ

आज प्रातः नोएडा के सेक्टर-21A में मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में संचालित मिशन शक्ति फेज-5 के तहत आयोजित ‘रन फॉर एंपावरमेंट’ मैराथन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।