ग्रेटर नोएडा कैंप कार्यालय में क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए

ग्रेटर नोएडा कैंप कार्यालय में क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद

आज ग्रेटर नोएडा स्थित कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। इस अवसर पर प्राप्त समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित एबीवीपी के 66वें प्रांत अधिवेशन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में एबीवीपी के 66वें प्रांत अधिवेशन में सहभागिता एवं विद्यार्थियों को संबोधन

आज ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मेरठ प्रांत के 66वें प्रांत अधिवेशन कार्यक्रम में माननीय सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी की गरिमामय उपस्थिति में सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।

नोएडा सेक्टर-15 में नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी विस्तार कार्यक्रम के दौरान पाठकों से संवाद

नोएडा सेक्टर-15 में नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी के विस्तार कार्यक्रम में सहभागिता

आज नोएडा सेक्टर-15 में नोएडा लोकमंच द्वारा संचालित नोएडा पब्लिक लाइब्रेरी के विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित होकर वहां मौजूद पाठकों एवं प्रिय क्षेत्रवासियों से भेंट कर संवाद किया गया। यह कार्यक्रम ज्ञान, अध्ययन और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।