नोएडा में मोबाइल जागरूकता पर नाट्यमंचन कार्यक्रम

नोएडा में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित जागरूकता नाट्यमंचन कार्यक्रम में सहभागिता

आज नोएडा सेक्टर-44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित एक अत्यंत प्रेरणादायक नाट्यमंचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस कार्यक्रम में नन्ही कलाकारों ने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से होने वाले मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को भावनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया, जो अत्यंत सराहनीय रहा।…

नोएडा सेक्टर-52 में केंद्रीय बजट 2026 चौपाल कार्यक्रम

नोएडा सेक्टर-52 में केंद्रीय बजट-2026 चौपाल में सहभागिता

आज नोएडा के सेक्टर-52 में आयोजित केंद्रीय बजट-2026 चौपाल में सम्मिलित होकर प्रिय क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत के बजट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी साझा की। केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, वंचितों, युवाओं…

आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक ओ. पी. भूटानी जी के 98वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं

आईटीबीपी के पूर्व महानिदेशक के 98वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं

आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सेवानिवृत्त महानिदेशक श्री ओ. पी. भूटानी जी के 98वें जन्मदिन के अवसर पर उनसे आत्मीय भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके दीर्घकालीन सेवाभाव, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। ईश्वर से कामना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सदैव प्रसन्नता प्राप्त हो।…

नोएडा सेक्टर-27 कैंप कार्यालय में जनसुनवाई

नोएडा सेक्टर-27 कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का समाधान

आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई के माध्यम से प्रिय क्षेत्रवासियों की समस्याओं से अवगत हुआ तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और शासन-प्रशासन के समन्वय से समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस…