आज नई दिल्ली में संसद की आवास समिति के पदाधिकारी गण के साथ बैठक में सहभागिता की। इस दौरान माननीय सांसद गण के आवासन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में सांसदों को उपलब्ध आवासीय सुविधाओं, व्यवस्थाओं में सुधार तथा संबंधित प्रक्रियाओं को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। यह बैठक जनप्रतिनिधियों की कार्य सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।







