
आज नोएडा के सेक्टर-30 में आयोजित हिंदू सम्मेलन में सम्मिलित होकर उपस्थित हिंदू समाज के गणमान्य जनों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के विषयों पर सारगर्भित संवाद हुआ।
उपस्थित जनों की सनातन परंपरा के प्रति अटूट आस्था, उत्साह और समर्पण ने यह स्पष्ट किया कि हिंदू समाज सदैव राष्ट्रहित एवं सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन का वातावरण ऊर्जा, संगठन और सांस्कृतिक चेतना से परिपूर्ण रहा।






