
नोएडा सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी मिलने से गौतमबुद्ध नगर में विकास की रफ्तार को नया पंख मिला है। यह परियोजना क्षेत्र की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करते हुए यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदान करेगी।
मेट्रो विस्तार से दैनिक आवागमन में सहूलियत बढ़ेगी, ट्रैफिक दबाव कम होगा तथा व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों को नई गति मिलेगी। यह पहल क्षेत्रीय विकास, निवेश को प्रोत्साहन और बेहतर शहरी अवसंरचना के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






