आज नोएडा स्थित GNIOT कॉलेज के 25वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे जी तथा पूर्व मंत्री श्री सुरेश राणा जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधकगण, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं प्रिय छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें वार्षिकोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। 25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा संस्थान की उत्कृष्टता, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
यह अवसर विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों का उत्सव रहा, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में प्रेरणादायक है।







