अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘मेरा सेक्टर सबसे बेहतर’ कार्यक्रम में आज एनईए भवन, सेक्टर-6 नोएडा में सम्मिलित हुआ। यह पहल शहर के विभिन्न सेक्टरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करती है।
ऐसे प्रयास समाज में स्वच्छता, जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करते हैं। नागरिकों और संस्थाओं के सामूहिक सहयोग से शहर को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में यह एक प्रेरणादायी पहल है।
इस सराहनीय आयोजन के लिए अमर उजाला की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







