
आज माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर संसदीय कार्यप्रणाली, जनहित से जुड़े विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। वरिष्ठ नेतृत्व का अनुभव और मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए सदैव प्रेरणादायी होता है तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।






