आज नोएडा के सेक्टर-94 स्थित श्रीजी सदन के बूथ संख्या 431, 432 एवं 433 पर पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं प्रिय क्षेत्रवासियों के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री जी द्वारा बताए गए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों एवं संदेशों पर उपस्थित लोगों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों को प्रेरित करते हुए समाज के विभिन्न सकारात्मक पहलुओं एवं जनभागीदारी के महत्व को उजागर करते हैं।
यह कार्यक्रम नागरिकों के बीच संवाद, जागरूकता एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करता है।







