आज कोलकाता स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन की मजबूती एवं जमीनी स्तर पर सक्रियता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संवाद के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, जनसंपर्क को प्रभावी करने, तथा चुनावी रणनीति को मजबूती देने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जो आगामी चुनाव में सफलता का आधार है।
सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरे समर्पण और ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो। यह संवाद संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







