आज बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले सभी जागरूक मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह उत्साहजनक सहभागिता लोकतंत्र की मजबूती एवं जनविश्वास का प्रतीक है, जो एक सशक्त और जागरूक समाज की पहचान है। साथ ही शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने में योगदान देने वाले सभी निर्वाचन कर्मियों, सुरक्षा बलों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को साधुवाद, जिनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से यह प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सकी।
लोकतंत्र की यह सशक्त प्रक्रिया हमें अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करती है और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करती है। आशा है कि इसी प्रकार आगे के सभी चरण भी शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।







