
आज खुर्जा में आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर संगठन की कार्यपद्धति, राष्ट्रहित, जनसेवा एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं प्रेरणादायी चर्चा हुई, जिसने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान की।
इस प्रशिक्षण महाअभियान में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी, बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह जी, खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी, जिलाध्यक्ष श्री विकास चौहान जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण की गरिमामयी उपस्थिति रही।






