आज नोएडा के सेक्टर-47 स्थित जलवायु टावर में आयोजित वरिष्ठ नागरिक मिलन समारोह में सम्मिलित होकर सम्माननीय वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया। यह आयोजन अनुभव, मार्गदर्शन और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का एक उत्कृष्ट अवसर रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के जीवन अनुभव, समाज के प्रति उनके योगदान और उनके सुझावों पर सार्थक चर्चा हुई। ऐसे कार्यक्रम समाज में पीढ़ियों के बीच संवाद को मजबूत करते हैं तथा वरिष्ठजनों के सम्मान और उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाते हैं।







