
आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 में सहभागिता की। माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न देशों से आए संसदीय प्रतिनिधियों के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह मंच अंतरराष्ट्रीय संसदीय सहयोग को बढ़ावा देने, विभिन्न देशों के अनुभवों को साझा करने तथा जन-केंद्रित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अंतरराष्ट्रीय सहयोग, शांति और साझेदारी को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना भारत की उस सांस्कृतिक दृष्टि को दर्शाती है, जो संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानते हुए साझा प्रगति और सामूहिक कल्याण पर बल देती है।
ब्रिक्स संसदीय मंच जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन विभिन्न देशों के बीच संवाद को मजबूत करने, लोकतांत्रिक संस्थाओं के अनुभव साझा करने और वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए सहयोग के नए अवसर तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






