आज लखनऊ में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी तथा उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजना और जनसेवा के संकल्प को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए आगामी दिशा और प्राथमिकताओं पर विचार साझा किए गए।
यह बैठक संगठनात्मक एकजुटता, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा देने का महत्वपूर्ण अवसर रही। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से जनहित एवं संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।







