आज नोएडा के सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के वार्षिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह को देखकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय का वार्षिक समारोह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई उपलब्धियों की ओर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ।







