बंगाल प्रवास के दौरान आज आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चुनाव प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक के दौरान चुनाव प्रबंधन, संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर की रणनीति तथा चुनावी गतिविधियों के सुचारु संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी चुनाव को प्रभावी एवं संगठित रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का आदान-प्रदान किया गया।
ऐसी बैठकें संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने एवं चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।







