कोलकाता स्थित भाजपा मुख्यालय में आज भाजपा के विधिक प्रकोष्ठ (Legal Team) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। इस बैठक में आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में चुनावी प्रक्रियाओं, विधिक प्रबंधन एवं संगठनात्मक समन्वय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कानूनी तैयारियों, दिशा-निर्देशों एवं रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बूथ स्तर तक समन्वय को मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को विधिक रूप से सशक्त बनाने पर भी विशेष बल दिया गया।
ऐसी बैठकों के माध्यम से संगठन को कानूनी दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाते हुए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाते हैं।







