आज बुलंदशहर में लोकप्रिय माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पार्टी के पश्चिम क्षेत्र के समस्त माननीय निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, विचारधारा के प्रसार तथा सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल्यों को कार्यकर्ताओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र निर्माण, अंत्योदय के सिद्धांत एवं संगठन की कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह महाभियान संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।







