
आज नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा हुई।
उनका दूरदर्शी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनसे प्राप्त मार्गदर्शन जनसेवा के दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा देता है।






