
आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज सिंह जी से शिष्टाचार भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक विषयों, प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों तथा जनहित के कार्यों पर सार्थक संवाद हुआ।
उनका ऊर्जावान नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनसे प्राप्त मार्गदर्शन जनकल्याण एवं संगठनात्मक दायित्वों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में प्रेरणा देता है।






