आज दादरी के धूम मानिकपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर–वाराणसी सेवा यात्रा के स्वागत समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
सेवा, संस्कार और संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाती यह यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा संकल्प को और मजबूत करने का माध्यम बन रही है। इस आयोजन के माध्यम से सेवा एवं राष्ट्रसमर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।







