
आज नोएडा सेक्टर-30 स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यालय के प्रबंधकगण, प्रिय विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वार्षिकोत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को मंच प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की झलक प्रस्तुत की।
ऐसे कार्यक्रम शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को भी प्रोत्साहित करते हैं, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।






