महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य डॉ. रत्नप्पा कुम्भार जी की 117वीं जयंती के अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के ग्राम कनारसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश की स्वतंत्रता के लिए उनका संघर्ष, भारतीय संविधान के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण सहभागिता और समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है।
डॉ. रत्नप्पा कुम्भार जी के विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव देश एवं समाज की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।







