
गौतमबुद्ध नगर की पावन धरती पर सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास के साथ विकास का एक नया स्वर्णिम अध्याय प्रारंभ हुआ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के मार्गदर्शन में यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करेगी।
यह सेमीकंडक्टर परियोजना केवल एक औद्योगिक निवेश नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों, रोजगार के नए अवसरों और तकनीकी समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे क्षेत्र में उच्च तकनीकी उद्योगों का विस्तार होगा और गौतमबुद्ध नगर राष्ट्रीय तकनीकी मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।
गौतमबुद्ध नगर के समस्त क्षेत्रवासियों के लिए यह गर्व का क्षण है, जो क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और भविष्य की प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।






