आज नोएडा सेक्टर-22 में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं हिंदू समाज के विभिन्न गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह की आस्था, उत्साह और संगठनात्मक शक्ति ने सनातन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।
ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







