आज खुर्जा विधानसभा स्थित एनआरईसी कॉलेज में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया तथा प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं प्रिय क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
खेल हमारे जीवन में अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का संचार करते हैं तथा युवाओं को स्वस्थ, सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह प्रतियोगिता युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर प्रदान कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मा. खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी, बुलंदशहर जिलाध्यक्ष श्री विकास चौहान जी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।







