आज नोएडा के सेक्टर-34 स्थित बूथ संख्या-192, महाराणा प्रताप मंडल पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरक कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर प्रिय क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ देशहित, जनभागीदारी एवं विकास से जुड़े विषयों को ध्यानपूर्वक सुना।
‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए सकारात्मक पहल, नवाचार, स्वावलंबन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाता है। सामूहिक श्रवण के माध्यम से संवाद, सहभागिता और जनजागरूकता को नई ऊर्जा मिलती है।






