आज कोलकाता स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा महिला मोर्चा (बिहार) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार भेंट कर सार्थक संवाद किया। इस दौरान आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठनात्मक मजबूती, महिला सहभागिता एवं जनसंपर्क को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने, बूथ स्तर तक उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। महिला शक्ति के समर्पण, नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क कौशल को चुनावी सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार माना गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा के सभी पदाधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें आगामी चुनाव में पूरे उत्साह और समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। यह संवाद संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने तथा चुनावी रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







