अपने पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान आज मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित एवं गणमान्य जन श्री देवनारायण जी, श्री आंचल जी वोहरा, श्री राजेंद्र शर्मा जी एवं श्री लकोटिया जी से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए सभी से सहयोग एवं समर्थन का आग्रह किया। साथ ही सभी से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर कमल खिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
मारवाड़ी समाज की सामाजिक, आर्थिक एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव, सहयोग और सहभागिता से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त होती है, जो चुनावी सफलता की ओर एक मजबूत कदम है। यह संवाद सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकजुटता एवं जनभागीदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।







