आज कोलकाता में निवास कर रहे राजस्थान के बहरोड़ एवं अलवर क्षेत्र से जुड़े भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर संवाद किया। इस दौरान आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं जनसंपर्क को और सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की असली शक्ति होते हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ करते हैं।
इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें आगामी चुनाव में पूरी शक्ति और समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए जन-जन तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाया जा सके। यह संवाद संगठनात्मक एकजुटता को सुदृढ़ करने एवं चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







