बंगाल प्रवास के दौरान आज राज्यसभा सांसद एवं पश्चिम बंगाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सामिक भट्टाचार्य जी के साथ आत्मीय मुलाकात कर आगामी चुनाव एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा चुनावी रणनीति को प्रभावी रूप से लागू करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
चर्चा के दौरान जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने, बूथ प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने, जनसंपर्क को व्यापक रूप देने तथा चुनावी गतिविधियों के बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही आगामी चुनाव में अधिकतम जनसमर्थन प्राप्त करने हेतु प्रभावी रणनीतियों एवं योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
यह मुलाकात संगठनात्मक एकजुटता को सुदृढ़ करने, नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने तथा चुनावी तैयारियों को नई दिशा देने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही।







