आज नोएडा सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित 6वें मेगा ब्लड डोनेशन फेस्टिवल में उपस्थित होकर रक्तदान कर रहे प्रिय क्षेत्रवासियों का हौसला बढ़ाया। रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम कार्य है, जो किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
लक्ष्मी नारायण टेंपल चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज में सेवा, सहयोग और जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करने का सराहनीय प्रयास है।
इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारीगण एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों को हृदय से धन्यवाद एवं शुभकामनाएं।







