आज नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी बैठक में सम्मिलित होकर नोएडा महानगर की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास तथा जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण को लेकर महत्वपूर्ण सुझावों का आदान-प्रदान हुआ। ऐसे संवादात्मक मंच प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय को मजबूत करते हैं और शहर के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
नोएडा को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं विकसित बनाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है।







