
आज नोएडा के सेक्टर-33 में आयोजित भव्य फ्लॉवर शो का उद्घाटन किया तथा उपस्थित प्रिय क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इस आकर्षक आयोजन में फूलों से निर्मित 30 फीट लंबी एवं 40 फीट ऊँची केदारनाथ मंदिर की मनमोहक प्रतिकृति, नंदी की प्रतिमा, त्रिशूल, डमरू एवं विविध सृजनात्मक फ्लोरल डिज़ाइन्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
120 से अधिक प्रजातियों के पुष्पों का प्रदर्शन, 20 से अधिक स्टॉल्स एवं आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स से सुसज्जित यह शो 22 फरवरी तक सेक्टर-33A स्थित शिवालिक पार्क में आमजन के लिए उपलब्ध है। यह आयोजन शहर की सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय चेतना को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी प्रयास है।






