आज नोएडा के सेक्टर-52 में आयोजित केंद्रीय बजट-2026 चौपाल में सम्मिलित होकर प्रिय क्षेत्रवासियों से संवाद किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत के बजट के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी साझा की।
केंद्र सरकार द्वारा गरीबों, वंचितों, युवाओं एवं महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। बजट-2026 आत्मनिर्भर भारत, समावेशी विकास और सर्वांगीण प्रगति की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।







