आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित संसदीय स्थायी समिति की कार्यशाला में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य एवं सुशासन विभाग के प्रमुख आदरणीय डॉ. विनय सहस्रबुद्धे जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला में पार्टी के संसदीय दल के अन्य माननीय सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ। यह आयोजन संसदीय दायित्वों की प्रभावशीलता, सुशासन के सिद्धांतों तथा नीति-निर्माण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।







