
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमंत्रण देने हेतु आज ग्राम अरोन्डा, निठारी, फतेहपुर, ख्वासपुर एवं चोला का दौरा किया।
इस दौरान मा. सिकंदराबाद विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह जी एवं जिलाध्यक्ष श्री विकास चौहान जी के साथ क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत करने एवं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनने का आह्वान किया।
क्षेत्रवासियों में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर अपार उत्साह और उमंग देखने को मिली। यह अवसर गौतमबुद्ध नगर के विकास, निवेश एवं रोजगार के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।






