जेवर विधानसभा के गाँव अट्टा गुजरान, महमूदपुर गुर्जर एवं डेयरी गुजरान में आज जनसंपर्क कर सम्मानित ग्रामवासियों से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आग्रह किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। ग्रामवासियों में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने को लेकर विशेष उत्सुकता है।
यह कार्यक्रम गौतमबुद्ध नगर के विकास, रोजगार एवं बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए, हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण के सहभागी बनें और क्षेत्र की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।







