दिनांक 28 मार्च को प्रातः 09:30 बजे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जिला आगमन के दृष्टिगत आज अपने संसदीय क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर डासोली, माँचड़, कलाखुरी एवं जवाँ में जनसंपर्क कर प्रिय क्षेत्रवासियों को आयोजन स्थल पर उपस्थित होने का सादर निमंत्रण दिया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों में माननीय प्रधानमंत्री जी के आगमन एवं जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। यह ऐतिहासिक अवसर क्षेत्र के विकास, निवेश एवं रोजगार के नए अवसरों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सभी से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें और विकास के इस नए अध्याय का स्वागत करें।







