
सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाझर, शेरपुर एवं सलेमपुर जाट में आज स्थानीय विधायक श्री लक्ष्मीराज सिंह जी के साथ जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
इस दौरान आगामी 28 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
क्षेत्रवासियों में इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर उत्साह और उमंग स्पष्ट रूप से देखने को मिला। यह ऐतिहासिक अवसर क्षेत्र के विकास, रोजगार और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक नई शुरुआत का प्रतीक है।






