खुर्जा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कपना, गोविला, हसनपुर एवं परौरी में आज जनसंपर्क कर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। आगामी 28 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों में इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर अपार उत्साह और उमंग देखने को मिला। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर के विकास, रोजगार एवं बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
यह अवसर क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है, जो आने वाले समय में प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।







