दिनांक 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गौतमबुद्ध नगर आगमन के संदर्भ में आज अपने संसदीय क्षेत्र के ग्राम नेकपुर, मुमरेजपुर, भुन्ना एवं चिंगरावली में जनसंपर्क किया।
इस दौरान वहां के प्रिय क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वागत एवं गौतमबुद्ध नगर की विकास यात्रा के इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने हेतु उद्घाटन स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। क्षेत्रवासियों में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन क्षेत्र के विकास, निवेश, कनेक्टिविटी एवं रोजगार के नए अवसरों को गति प्रदान करेगा, जिससे पूरा क्षेत्र प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।







