जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन हेतु दिनांक 28 मार्च को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गौतमबुद्ध नगर आगमन के उपलक्ष्य में आज जेवर विधानसभा के ग्राम साहबनगर, शमशमनगर एवं पूरन नगर का दौरा किया तथा प्रिय ग्रामवासियों से प्रातः 09:30 बजे उद्घाटन स्थल पर उपस्थित रहने की अपील की।
इस दौरान क्षेत्र में माननीय प्रधानमंत्री जी के आगमन एवं जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर हर्ष एवं उल्लास का माहौल देखने को मिला। ग्रामवासियों में इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने को लेकर विशेष उत्साह और उत्सुकता है।
यह उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर के विकास, रोजगार एवं बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा, जो क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगा।







